फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nagar Panchayat started initiative to get rid of jam, got cleaning done

Deoria News: जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने शुरू की पहल, कराई सफाई

Thu, 29 Jun 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat started initiative to get rid of jam, got cleaning done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने पहल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग डाक बंगला के सामने खाली पड़ी पीडब्ल्यूडी की भूमि को नगर पंचायत ने बुलडोजर लगाकर साफ-सफाई कराई। नगर पंचायत के मुताबिक जब तक नगर में स्थायी बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यहां बस और ऑटो खड़ा किया जाएगा। जिससे बाजार में लग रहे जाम से आम लोगों को निजात मिल सके।

सलेमपुर में स्थायी ऑटो स्टैंड व बस स्टेशन नहीं होने के चलते बस, टैक्सी व ऑटो चालक सोहनाग मोड़ पर मनमाने तरीके वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं। जिसके चलते हमेशा बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। कभी कभी ऐसा भी हो जाता है कि जाम कि झाम में एंबुलेंस फंस जाती है और समय से इलाज नहीं मिलने से लोगों की जान चली जाती है। इसे लेकर सीओ विनय कुमार यादव ने कुछ दिन पहले कोतवाल गोपाल पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव से पहल करने की बात कही थी। जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने लगातार प्रयास कर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज की नीचे हरैया वार्ड में नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि, परशुराम धाम में लीज पर ली गई एक निजी भूमि व सिंचाई विभाग डाक बंगला गेट के बाहर पीडब्ल्यूडी की भूमि को चिह्नित किया गया। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सभासदों के साथ सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर पहुंचे, जहां पीडब्ल्यूडी की भूमि को नगर पंचायत की बुलडोजर लगाकर साफ- सफाई कराया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि सोहनाग रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या खत्म कराने के लिए नगर पंचायत से मिलकर एक छोटी सी पहल शुरू की जा रही है। साइड में बस खड़ा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नही होगा और नगर पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed