फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder in land dispute

भूमि विवाद में फावड़े से हमला कर वृद्ध की हत्या

Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder in land dispute
भूमि विवाद में फावड़े से हमला कर वृद्ध की हत्या
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के गदपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में एक व्यक्ति की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सदर कोतवाली के गदपुरवा गांव निवासी नगीना यादव (60) का गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ही समझौता हो गया था। सुबह निर्माण कराने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच एक व्यक्ति ने नगीना के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से नगीना को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एक साल पहले से पट्टीदार से विवाद चल रहा था। मृतक के पुत्र हरिकेश यादव ने पांच-छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि पिता को आरोपियों ने फावड़े से वार कर मार कर मौत के घाट उतार दिया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed