फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder

बदमाशों ने गोली मारकर युवक को मार डाला

Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया गौरा पथ में दमकी टोला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हत्यारोपित भागीपट्टी की तरफ भाग निकले। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को शिव मंदिर चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

कटेया थाना क्षेत्र के नेउरी गांव के स्व. राजदेव यादव का पुत्र मंटू यादव (18) एक गुमटी में दुकान चलाता है। दुकान में पेट्रोल भी बेचता है। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे एक बाइक पर तीन अपराधी कटेया की तरफ से वहां पहुंचे एवं पेट्रोल भरवाने लगे। पेट्रोल भरवाने के बाद रकम मांगने पर दुकानदार से विवाद हो गया। इस पर बदमशा गुमटी में एक गैलन में रखा हुआ लेकर भागने लगे। दुकानदार द्वारा एक बाइक से उन हत्यारों का पीछा किया गया। नेउरी से करीब चार किलोमीटर दूर कटेया- भागीपट्टी पथ में दमकी टोला के पास दुकानदार ने जैसे ही अपराधियों की गाड़ी को ओवरटेक किया कि अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी। गोली लगने से दुकानदार वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े एवं उसके घर सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई । ग्रामीणों के सहयोग से उक्त युवक को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अस्पताल परिसर में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed