{"_id":"69c0432874da643bd30b2d3d","slug":"muralidhar-mishra-was-honored-with-the-shiv-singh-saroj-award-deoria-news-c-208-1-deo1022-177630-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिवसिंह सरोज सम्मान से नवाजे गए मुरलीधर मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिवसिंह सरोज सम्मान से नवाजे गए मुरलीधर मिश्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। क्षेत्र के जिगिना मिश्र निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरलीधर मिश्र को लखनऊ में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा प्रतिष्ठित “शिवसिंह सरोज सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और कई पुस्तकों के प्रकाशन के लिए प्रदान किया गया।
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक स्कूल के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।
मुरलीधर मिश्र अपने प्रशासनिक कार्यकाल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर कार्य कर चुके हैं और एडीएम (वित्त) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ वे साहित्य सृजन में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी चर्चित पुस्तक “पंछी सात समन्दर पार” को पाठकों ने विशेष सराहना दी है, जबकि उनकी अनेक कविताएं विभिन्न मंचों और पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. शरद मिश्र, एसडीएम अवधेश निगम, आशुतोष त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कैप्टन रत्नाकर मिश्र, वागीश मिश्र, मुक्तिनाथ मिश्र और भोला बाबा सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।