{"_id":"6918d454f8fea71f310a3289","slug":"municipal-council-meeting-held-amid-hustle-and-bustle-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-168039-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गहमागहमी के बीच हुई नगरपालिका परिषद की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गहमागहमी के बीच हुई नगरपालिका परिषद की बैठक
Sun, 16 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बरहज नगरपालिका में बने प्रस्ताव पर सहमति देते वार्ड सदस्य स्रोत पालिका
बरहज। नगरपालिका परिषद परिसर में शनिवार को बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच हुई। इसमें कुछ सदस्यों ने एक वार्ड सदस्य के क्रिया-कलाप पर रोष जताया। जबकि सोशल प्लेटफार्म पर किए जा रहे आपत्तिजनक टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव किया गया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमाें में निकलने वाले कूड़ा आदि के निस्तारण के लिए 500 रुपये का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर वार्ड सदस्य बलवंत सिंह ने विरोध जताते हुए 200 रुपये करने के लिए मांग किया। सुदामा वर्मा ने लोगों द्वारा नक्शा मांग पर अतिशीघ्र उपलब्ध कराने, अभिषेक सिंह बिट्टू ने राजनगर में मेन रोड के सही कराने की मांग किया, जबकि वार्ड सदस्य रतन सोनकर ने नामांतरण शुल्क वृद्धि पर विरोध जताया।
बैठक में ई-रिक्शा चालकों को लाइसेंस देकर 200 रुपये टैक्स लगाने का प्रस्ताव किया गया। मौके पर बलवंत सिंह, मुहर्रम अली उर्फ़ जुगनू राईन, राजन कुमार सोनकर उर्फ़ रतन सोनकर, सुदामा वर्मा, मीना देवी, रेनू यादव, अंजू यादव, जसोदिया देवी, रामप्रवेश यादव, अभिषेक सिंह बिट्टू, विकास मद्देशिया, दीपक कन्नौजिया, सुरजावती देवी, उमा देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।