फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mumps outbreak in Rudrapur area

Deoria News: रुद्रपुर क्षेत्र में गलसुआ का प्रकोप, बच्चे हो रहे पीड़ित

Mon, 04 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mumps outbreak in Rudrapur area
एकौना। रुद्रपुर क्षेत्र के द्वाबा क्षेत्र के प्राइवेट व परिषदीय विद्यालयों में गलसुआ, (मूमस) रोग का प्रकोप है। इस बीमारी से पांच से दस वर्ष के बच्चे ज्यादा पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी के रोकथाम के लिए कुछ स्कूलों में टीकाकरण कराया गया है। इसके बावजूद बीमारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

इस बीमारी से पचलडी निवासी प्रांजल 7, भेलउर की अंशी यादव 9, इसी गांव के अभय यादव 8, भगवान माझा की गरिमा 5, पचलड़ी की कु. आरुषि 7 आदि बच्चे पीड़ित हैं। सीएचसी रुद्रपुर के अधीक्षक डाॅ. एसके राव ने बताया कि गलसुआ एक वायरल बीमारी है, जो एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है। इससे लार ग्रंथि में सूजन आ जाता है। यह स्वयं एक सप्ताह में ठीक हो जाता है, इससे पीड़ित बच्चे पैरासिटामोल दवा का प्रयोग करें। इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इसके रोकथाम के लिए समय-समय पर टीकाकरण भी कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed