{"_id":"63445f2266dec256ad6b704e","slug":"mr-sucided-deoria-news-gkp4535084145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने से पहले एमआर ने लगाया मौत को गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने से पहले एमआर ने लगाया मौत को गले
विज्ञापन
मृतक उज्जवल कुमार शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने से पहले एमआर ने लगाया मौत को गले
बिहार के अरवल जिले का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर की न्यू कॉलोनी में रविवार की रात में एक एमआर ने फंदे से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को मौत की जानकारी होने के बाद रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया था।
बिहार के अरवल जनपद निवासी कुर्था थाना के बहवलपुर गांव निवासी उज्जवल कुमार शर्मा (26) पुत्र रामविनय शर्मा न्यू कॉलोनी में करीब डेढ़ साल से किराए के मकान में रहकर एमआर का काम करते थे। किसी बात को लेकर परिजन उन्हें रात में मोबाइल फोन पर समझा रहे थे, लेकिन उनकी बहस हो गई।
रात करीब 11 बजे परिजनों ने फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा। उसके बाद उनके एक साथी को फोन कर इसकी सूचना दी। कमरे पर पहुंचे साथी ने एमआर ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। मकान मालिक की मदद से फाटक को तोड़कर देखा तो पंखे पर गमछे के सहारे लगे फंदे पर उज्ज्वल लटका था। उनकी मां का देहांत करीब 16 साल पहले हो चुका है। उज्जवल का एक वर्ष का एक पुत्र भोला है, वहीं, पत्नी अन्नू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
आज जाना था थाइलैंड
देवरिया। उज्ज्वल के साथियों ने बताया कि उनकी मंगलवार को थाइलैंड की विदेश यात्रा थी। इसकी वह कई दिनों से तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन अचानक क्या हो गया, किसी को कुछ पता नहीं चला।