फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mr. erroneous information on the website of the Election commission

निर्वाचन आयोग क ी वेबसाइट पर गलत जानकारी

Wed, 04 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Wed, 04 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जीते हुए प्रत्याशियों के बारे में गलत जानकारी दर्ज होने से नाराजगी है। जिला पंचायत वार्ड संख्या 19 गौरीबाजार दक्षिणी मध्य से चुनाव जीते वीरेंद्र उर्फ मुकुल ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी से वेबसाइट पर शैक्षिक योग्यता दुरुस्त करने की मांग की है।

 उनका कहना है कि संबंधित वेबसाइट पर उन्हें निरक्षर बताया गया है, जो कि गलत है। उन्होंने कहना है कि उन्होंने एमएससी कृषि और बीएड उपाधि हासिल की है। 

इसी तरह बैतालपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 39 बलियवां से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर आशा देवी ने जीत दर्ज की है। लेकिन उनकी जगह पर पांचवे नंबर पर रहीं किरन देवी का नाम विजयी प्रत्याशी के रूप में दर्शाया गया है। आरओ पीके त्रिपाठी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इसे दुरुस्त करने को कहा है। 

वहीं बभनी प्रथम से बीडीसी सदस्य पद पर रवि कुमार सिंह ने जीत दर्ज की लेकिन उनकी जगह पर दूसरे का नाम दर्ज है। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर राय ने बताया कि अभी ब्लॉकों से विजयी बीडीसी सदस्यों की सूची नहीं आई है। ब्लॉक मुख्यालयों से सूची आने के बाद आयोग की वेबसाइट पर गलतियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed