फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MP Manoj Tiwari's songs won hearts

Deoria News: सांसद मनोज तिवारी के गानों ने जीता दिल

Sun, 14 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
MP Manoj Tiwari's songs won hearts
विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रांतीय सम्मेलन को संबो​धित करते सांसद मनोज तिवारी, फोटो संवाद
देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का शनिवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इसमें भोजपुरी के विकास और इसके संविधान में महत्व दिलाने पर चर्चा हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकारों ने एक से बढ़कर गीत संगीत प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर पूरा पंडाल देर तक झूमता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित त्रिपाठी, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विनय मणि, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पंडित गिरजेश मिश्र, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी में संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुरी के बहुत अपेक्षा बा, ओकरे संवैधानिक दर्जा नाहीं मिलले से एकर विकास नइखे होत। फुहरकम वाला गीत गाके लोग एके खराब कइले बा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबोधन के बाद उन्होंने बहुत सुहावन मंगल मूरत हो...., सोहर गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अपने चिर परिचित गीत रिंकिया के पापा.... गाकर सभी का हृदय जीत लिया। उन्होंने बाटी चोखा...... गीत गाकर कार्यक्रम को और मनमोहक बना दिया। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष अनवरत होता रहे। आप जब बुलाएंगे मैं हमेशा आऊंगा। इसके बाद कामेडियन सुनील यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। चर्चित भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने अपने भोजपुरी गीतों से सभी का दिल जीत लिया।

उन्होंने मन के सांवरिया बन गइल.... गीत सुनाया तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। हम हईं पिया जी के देख तनित मीठी-मीठी मुस्कान...... गीत पर लोग दिल थाम कर बैठ गए। झुमका झुलिया....कजरवा.... की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों से कल्पना पटवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल मिश्र, एनपीएस निदेशक संजय शंकर मिश्र, भाजपा नेता राधेश्याम माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed