{"_id":"5c4603e0bdec22737f732390","slug":"mp-inaugurated-bar-acociation-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश बनाने में अधिवक्ता अहम: कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश बनाने में अधिवक्ता अहम: कमलेश
Mon, 21 Jan 2019 11:09 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद कमलेश पासवान।
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर। आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अधिवक्ता वर्ग का अहम योगदान रहा है। गरीबों और मजलूमों को न्याय दिलाने के पवित्र पेशे में लगे अधिवक्ता समय-समय पर अपनी बौद्धिक क्षमता से समाज को लाभान्वित करते रहे हैं। यह पेशा सिर्फ रोजी-रोटी का साधन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। ये बातें बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहीँ।
वह सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निचली अदालतों में विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यह सरकार अधिवक्ता कल्याण के कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने अधिक्ताओं को बैठने के लिए 13 लाख रुपये की लागत से अधिवक्ता भवन के निर्माण की घोषणा की। बार काउंसिल के सदस्य और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि अधिवक्ता मुफलिसी में रह कर गरीबों को न्याय दिलाता है। सरकार में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं की सामूहिक बीमा कराने की योजना चल रही है। अधिवक्ताओं को हर सुविधा और अधिकार के लिए बार काउंसिल संघर्ष कर रहा है। गोरखपुर की पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने अधिवक्ताओं से न्याय का पक्षधर बनने की अपील की। एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य के बिना नैसर्गिक न्याय की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायालयों के संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर अध्यक्ष फणिंद्र नाथ पांडेय, महामंत्री रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष जयनेंद्र शर्मा, बलवंत कुमार, कोषाध्यक्ष सत्यानंद पांडेय और कार्यसमिति को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विनीत पांडेय, राजेश त्रिपाठी, सुधांशु मौलि ओझा, आनंद सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, भोला सिंह, धनंजय सिंह, बृजबिहारी पांडेय, विश्वविजय मल्ल आदि मौजूद रहे।