{"_id":"63922acbd549b1171405f5b2","slug":"movement-postponed-advocates-returned-to-work-deoria-news-gkp4602012145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्थगित किया आंदोलन, कार्य पर लौटे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्थगित किया आंदोलन, कार्य पर लौटे अधिवक्ता
विज्ञापन
स्थगित किया आंदोलन, कार्य पर लौटे अधिवक्ता
बरहज। तहसील बार संघ के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक की। इसमें अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग करके किए जा रहे आंदोलन को सर्वसम्मति से स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बार संघ अध्यक्ष पंडित रामायण तिवारी और महामंत्री उदय राज चौरसिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक में एसडीएम गजेंद्र सिंह, तहसीलदार अश्वनी कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कार्य पर लौटने की घोषणा की। 28 अक्तूबर से अधिवक्ताओं ने कुछ अधिकारियों को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाकर उनके स्थानांतरण के लिए आंदोलनरत थे। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था।
महामंत्री ने बताया कि पांच जनवरी तक निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए किसी अधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है। वादकारियों के हित में आंदोलन स्थगित किया गया है। मांगों पर संघ विचार करेगा। इस दौरान चंद्रभूषण यादव, नागेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, चंद्रगुप्त यादव, राममनोहर चौहान, खुर्शेद आलम, चंद्रभान चौरसिया, अंबिकेश, लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे।