फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother of pregnant teenager files FIR; accused in custody

Deoria News: गर्भवती किशोरी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोपी हिरासत में

Fri, 30 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mother of pregnant teenager files FIR; accused in custody
एसपी के निर्देश पर आरोपी युवक समेत तीन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक पर यौन शोषण करने का आरोप है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक समेत तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की है। आनन-फानन में पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक लगातार किशोरी का यौन शोषण करता रहा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। परिजन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक की तलाश शुरू की मगर वह भाग गया। इस बीच किशोरी का गर्भ सात माह का हो गया।
विज्ञापन

परिजन ने मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी कराई मगर बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अंततः पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तरकुलवा पुलिस ने आरोपी, उसकी मां और एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‎
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed