फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother daughter and dauter in law die of current

करंट से मां, बेटी और बहू की मौत

Sat, 26 Oct 2019 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Mother daughter and dauter in law die of current
करंट से मां, बेटी और बहू की मौत
विज्ञापन

दीवाली पर घर की सफाई करते समय हुआ हादसा
तीन मौत से परिवार में कोहराम, गांव में पसरा मातम
महराजगंज के सतगढ़ही टोले पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर/रामलक्षन (देवरिया)। दीपावली पर घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक परिवार की तीन महिलाओं की एक साथ मौत हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज गांव के सतगढ़ही टोले पर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। मां दरवाजे के चैनल को साफ कर रही थी कि बिजली के कटे तार के संपर्क में आ गई। बचाने गई बेटी और बहू भी उनसे चिपक गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया तो गांव में गमजदा हैं।

गांव निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ भुअर पशुओं का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दीवाली के त्योहार पर उनका परिवार साफ-सफाई करने में जुटा था। पत्नी द्रोपदी देवी 60 वर्ष, बेटी रंजना 20 वर्ष और बहू रिंकू देवी 28 वर्ष पत्नी अनिल यादव झाडू-पोछा कर रही थीं। द्रोपदी दरवाजे पर लगे चैनल को पानी में भिगोकर कपड़े से साफ कर रही थी। चैनल के बीच से घर में बिजली सप्लाई का तार गुजरा था। चैनल खुलने बंद होने से तार कट गया था। महिला कटे हुए तार से चिपक गई। मां को करंट की चपेट में आता देखकर बेटी रंजना बचाने को दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गई। सास और ननद को करंट से झुलसता देख बहू रिंकू भी बचाने का प्रयास करने लगी। वह भी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दी। तीनों महिलाएं लोहे के चैनल के पास मृत अवस्था में पड़ी थीं। पड़ोस की एक लड़की उनके दरवाजे पर गई तो तीनों को मृत देखकर शोर मचाई, तब गांव के लोग जुटे। घर में सिर्फ रिंकू की नौ माह की दुधमुंही बेटी श्रुति बची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल गई। एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ दिनेश यादव ने मौके का निरीक्षण किया। बाद में एएसपी शिष्यपाल और एडीएम प्रशासन राकेश पटेल मौके पर पहुंचकर जानकारी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed