फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   monkey pushed from roof, lady died

कनकपुरा मठिया गांव में छत पर बैठी महिला को बंदर ने दिया धक्का, मौत

Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
monkey pushed from roof, lady died
कनकपुरा मठिया गांव में छत पर बैठी महिला को बंदर ने दिया धक्का, मौत
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा मठिया गांव में रविवार को एक उत्पाती बंदर ने महिला की जान ले ली। जबकि इसी तरह जनपद के कई गांवों में बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग मूक दर्शक बन कर देख रहा है। इसकी शिकायत भी गांवों के लोग वन विभाग से कर चुके हैं।
ग्राम पंचायत कनकपुरा के मठिया खरीद टोले निवासी चंपा देवी( 48 वर्ष) पत्नी राजेंद्र घर के छत पर बैठकर मिर्चा भर रही थी। इसी बीच एक उत्पाती बंदर पहुंच गया तथा उनको धक्का देते हुए कूद गया। जिससे महिला असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घर के सदस्य दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया।उधर हाल ही में लार थाना क्षेत्र रावतपार अमेठिया गांव बंदरों के हमले से करीब बीस लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों की बातों पर गौर किया जाए तो जब शिकायत वन विभाग से लोग करते है तो गंभीरता से नहीं लेता है। लीलावती देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले बंदर ने धक्का दे दिया था। जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि गांव के कई लोगों को बंदर घायल कर चुके है। यहां तक प्राथमिक स्कूल के पास हमेशा पेड़ पर बंदर मौजूद रहते है। इसके डर से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर देते है।
विज्ञापन

कोट:
अगर उत्पाती बंदर है तो वन विभाग की टीम को पकड़ने के लिए गांव में भेज दिया जाएगा। पर वन विभाग काफी संख्या में मौजूद बंदरों को एक साथ नहीं पकड़ सकता है। जिन जगहों से उत्पाती बंदरों के बारे में सूचना मिलती है, वहां पर टीम को भेजा जाएगा। -अनुज कुमार तिवारी, उप प्रभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed