फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Moisture eclipse...paddy procurement could not pick up pace

Deoria News: नमी का ग्रहण...धान खरीद नहीं पकड़ सकी रफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Moisture eclipse...paddy procurement could not pick up pace
उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बी- फैक्स नगर पालिका देवरिया का धान क्रय केंद्र पर लगा ताला। संवाद
देवरिया। 15 दिन बीतने के बाद भी जिले में धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। अब तक केवल 68 किसानों से 255 मीट्रिक टन ही धान खरीद हो पाई है, जबकि 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। खरीद में सुस्ती की वजह धान में नमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं खरीदारी नहीं होने से किसान गेहूं की बुआई से लेकर शादी-ब्याह के खर्च तक को परेशान हैं। धान खरीद के लिए जिले भर में 98 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 97 सेंटर स्टेट एजेंसी के पास हैं। इनमें से सबसे अधिक 37 सेंटर पीसीएफ के पास हैं, जबकि 30 सेंटर उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लिमिटेड के पास हैं।
विज्ञापन

28 सेंटर खाद्य विपणन विभाग को और दो सेंटर मंडी परिषद के पास है। इसके अलावा केंद्रीय पुल में भारतीय खाद्य निगम को एक सेंटर आवंटित है। अभी तक सबसे अधिक 194 मीट्रिक टन धान की खरीद खाद्य विपणन विभाग ने किया है। जबकि पीसीएफ ने 33 एमटी और पीसीयू ने दो एमटी ही खरीदारी की है। मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम की तरफ से अभी खरीद शुरू ही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान में 17 प्रतिशत नमी स्वीकार अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश की वजह से धान की फसल भीग गई थी। क्रय केंद्र पर धान में 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार है लेकिन वर्तमान में नमी 20 प्रतिशत से अधिक आ रही है। किसानों का कहना है कि बारिश के चलते धान भीग गया था। कंबाइन से मड़ाई के बाद सुखाने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए। इससे किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed