{"_id":"60ba72f28ebc3e8de15b220d","slug":"moic-wrote-i-am-in-mental-pressure-cmo-and-dm-will-be-responsible-for-misincident-salempur-news-gkp396918565","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पत्र भेजा- मानसिक दबाव में हूं, अनहोनी होने पर सीएमओ व जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पत्र भेजा- मानसिक दबाव में हूं, अनहोनी होने पर सीएमओ व जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

भटनी। पीएचसी पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने सीएमओ को पत्र भेजकर डिप्टी सीएमओ की जांच रिपोर्ट को गलत बताया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि उनके साथ गलत हो रहा है वे मानसिक रूप से दबाव महसूस कर रहे हैं। ऐसी दशा में उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो सीएमओ और जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिले के चार डॉक्टरों के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा है। इसमें भटनी पीएचसी के प्रभारी डॉ. एनपी सिंह का नाम भी है। यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जांच रिपोर्ट पर की गई है। इसकी जानकारी होने पर डॉ. एनपी सिंह ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट को निराधार बताया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि वे 2011 से रात्रि निवास करते हुए सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही कोरोना काल में बिना अवकाश लिए ड्यूटी किया हूं। इसके अलावा एसडीएम सलेमपुर और डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में उपस्थित रहा हूं। इसका प्रमाण भी है। इसके बावजूद हमारे खिलाफ निलंबन की कार्रवाई समझ से परे है। उन्होंने कहा कि जब से कार्रवाई की जानकारी मिली है। तभी से मानसिक रूप से दबाव महसूस कर रहा हूं। ऐसे में अगर मेरे साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार सीएमओ और जिलाधिकारी देवरिया होंगे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि हमें किसी डॉक्टर के निलंबन की जानकारी नहीं मिली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।