फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mohit stayed inside jail for three hours

मुलाकात का समय 30 मिनट तो, तीन घंटे जेल में कैसे था मोहित, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

Tue, 01 Jan 2019 07:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jan 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
Mohit stayed inside jail for three hours
प्रतीकात्मक तस्वीर
देवरिया में माफिया अतीक अहमद के आगे जेल प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक रहा है। जेल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खुद इसकी गवाही दे रहे हैं। आम मुलाकातियों को महज आधे घंटे में ही जेल के बाहर कर देने वाले अफसर अतीक के मामले में चुप्पी साध लेते थे। जेल में इंट्री होने के बाद मुलाकाती तभी बाहर जाते थे, जब अतीक की मर्जी होती थी। 
विज्ञापन


फिर चाहे घंटों ही क्यों न बीत जाएं। 26 दिसंबर को मोहित भी तीन घंटे तक जेल के अंदर रहा। मुलाकात की अधिकतम समय सीमा बीतने के बाद भी जेल प्रशासन ने न उसे बाहर करने की जरूरत समझी और न ही इतने समय तक अंदर रहने पर कोई पूछताछ या जानकारी ली। 
विज्ञापन

प्रभारी डीआईजी और गोरखपुर के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी की जांच में भी यह बात सामने आ चुकी है। मामला सुर्खियों में आने के बाद अफसर मुंह खोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन भी मोहित के जेल में दाखिल होने की पुष्टि कर चुका है। सूत्रों के अनुसार बंदी या कैदी से मिलने वाले को विशेष परिस्थिति में कुछ अतिरिक्त समय के लिए छूट दी जा सकती है, पर अतीक के मामले में सारे नियम ताक पर रख दिए गए थे। 

अव्वल तो कई मुलाकातियों की जेल के रजिस्टर में इंट्री भी नहीं की जाती थी और अगर इंट्री हुई भी तो उसके बाहर निकलने की कोई तय सीमा नहीं होती थी। भेंट पूरी होने और पूर्व सांसद की सहमति के बाद ही वह जेल से बाहर आता था। 

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय भी नहीं बता सके कि मोहित के मामले में ऐसी कौन सी परिस्थिति थी, जो उसे तीन घंटे तक अतीक से मिलने की अनुमति दे दी गई।

जिले में थे सीएम, फिर भी हो गई घटना
26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने जिले में आए थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे जिले में अलर्ट था। चप्पे-चप्पे पर फोर्स मुस्तैद थी। पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान सीएम की सुरक्षा में था। इसके बावजूद जिला जेल में ऐसी घटना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed