फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modi's resolve is to develop India

Deoria News: विकसित भारत ही मोदी का संकल्प

Sun, 30 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Modi's resolve is to develop India
देवरिया। शहर के मेहड़ा पुरवा स्थित बूथ संख्या-171 पर भाजपा ने एक विशेष सभा आयोजित की। जहां जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 128वां एपिसोड सुना।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन की बात केवल एक प्रेरक संवाद नहीं, बल्कि देश को एकजुट करने की एक पहल है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को स्पष्ट किया है और हर कार्यकर्ता को इस मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर मन की बात को सुनने और उसके विचारों को जन जन तक पहुंचाने की योजना बनाई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, अरविंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विंध्येश पांडेय, व्यापारी नेता हरेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ला, मुकुल मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, राजेश निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मन की बात कार्यक्रम को श्रीराम शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 272 पर सुनी गई, जिसमें नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. ब्रह्म सिंह, बूथ अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, दिनेश तिवारी, विवेकानंद चौहान, धर्मेंद्र तिवारी, रमेश मणि, रंजीत शर्मा, अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed