फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modi is following the path of Atal

अटल के रास्ते पर चल रहे हैं मोदी

Sat, 05 Nov 2022 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Modi is following the path of Atal
नगर पंचायत लार के प्रांगण में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा का - फोटो : DEORIA
अटल के रास्ते पर चल रहे हैं मोदी
विज्ञापन

अटल व हरिकेवल की प्रतिमा अनावरण पर बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप
चनुकी/मेहरौना/लार(देवरिया)। नगर पंचायत लार परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बाईपास तिराहा पर पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नगर अध्यक्ष सरोज देवी की पहल पर महान व्यक्तियों की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। अटल के रास्ते पर चल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के अंदर कोरोना संक्रमण काल से लेकर अब तक करोड़ों जनता को निशुल्क भोजन देने का काम किया। भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवा कर दवा कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वापजेयी के बारे जितना कहा जाय उतना कम है। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि लार में नगर पंचायत ने अटल और पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की प्रतिमा की स्थापना कराकर बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विकास को नया आयाम दे रही है। बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका मिश्र ने कहा कि भारत को नई दिशा देने वाले भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कराकर बेहतर काम किया है। कार्यक्रम में भाजपा नेता गुड्डन कुशवाहा, जगदीश यादव, करन यादव, बिंदा कुशवाहा, हाकिम सिंह, कमलेश तिवारी, रामेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed