फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modi government is fulfilling Babasaheb's dream: Shivpratap

मोदी सरकार कर रही बाबा साहब के सपने को पूरा : शिवप्रताप

Thu, 14 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Modi government is fulfilling Babasaheb's dream: Shivpratap
डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम हाल में भाजपा की तरफ से आयोजित कार्यक? - फोटो : DEORIA
मोदी सरकार कर रही बाबा साहब के सपने को पूरा : शिवप्रताप
विज्ञापन

देवरिया। महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर राष्ट्र नमन कर रहा है। बाबा साहब दो राष्ट्र व्यवस्था के शुरू से विरोधी रहे। उनके सपने को मोदी सरकार पूरा कर रही है। बाबा साहब के सर्व समावेशी विकास की विचारधारा को अपनाकर मोदी ने अपने को देश सेवा में समर्पित कर दिया है। बाबा साहब का विजन मोदी सरकार का संकल्प है।
ये बातें बृहस्पतिवार को राज्यसभा के मुख्य सचेतक शिवप्रताप शुक्ला ने कहीं। वह भाजपा के सामाजिक न्याय पखवारा के तहत बाबा साहब की जयंती पर टाउन हाल आडिटोरियम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब से जुड़े पांच तीर्थों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भी भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने किया था। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत के संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का भाव डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत के नागरिकों को दिया है। आज उन्हीं के विचारों को लेकर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश भारत नई प्रेरणा के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी को विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह तथा संचालन अरुण सिंह व प्रमोद शाही ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी अंत में जनप्रतिनिधियों ने 50 सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान छट्ठेलाल निगम, मारकंडेय शाही, रविंद्र कौशल किशोर, श्रीनिवास मणि, शिवकुमार राजभर, निर्मला गौतम, निशिरंजन तिवारी, विश्वंभर मिश्रा, हेमंत मिश्रा, रजनी पांडेय, अंबिकेश पांडेय, राजेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय, रामशंकर चौहान, रामदास मिश्रा, धनुषधारी मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि की अध्यक्षता में टाउन हाल परिसर में बैठक हुई। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान झाबर पांडेय, अशोक यादव, विजय जुआठा, दिग्विजय चौबे, अशोक मालवीय आदि मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के टाउन हाल स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल नथुनी प्रसाद, अंबरीश कुमार, ओमप्रकाश गौतम, रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे। अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संगठन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज रहे। अध्यक्षता यादराम ने की। इस दौरान उमाशंकर दास, देवानंद आर्य, रवि प्रताप, गणेश आदि मौजूद रहे। डॉ. आंबेडकर मिशन महासंघ के तत्वावधान में सुभाष चौक पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान बी प्रसाद, डीपी बौद्ध, अभय प्रताप, शंभूनाथ, वीरकेश्वर गौतम आदि मौजूद रहे।

भाजपा रामपुर कारखाना मंडल के सिरसिया नंबर एक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, अजय सिंह, प्रधान राकेश पासवान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने आंबेडकर पार्क के चहारवारी निर्माण का आश्वास दिया। इस दौरान अजय वर्मा, रविंद्र पांडे, सतीश धर्मराज विश्वकर्मा, राजकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल बघौचघाट के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के रामनगर गांव के पंचायत भवन पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय शाही, पथरदेवा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, जिप्पू शाही, रमायन साहनी आदि मौजूद रहे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती पर खुखुंदू स्थित आंबेडकर विद्यालय परिसर से गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत संदेश कुमार यादव उर्फ मिस्टर रहे। विद्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान जयराम प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, सचिन राव, चंद्रबास मास्टर, पन्ना लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed