{"_id":"657f4634b8e7fc54b1000784","slug":"modern-kitchen-will-be-made-in-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1003-15264-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 68 लाख से मेडिकल कॉलेज में बनेगा मॉर्डन किचेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 68 लाख से मेडिकल कॉलेज में बनेगा मॉर्डन किचेन
Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
एमसीएच विंग की पांचवीं मंजिल पर बनेगा, 65 आधुनिक उपकरण लगेंगे
फोटो-- -- -मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब माॅडर्न किचेन का पका भोजन उपलब्ध होगा। करीब 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाला रसोईघर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा। इसे स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। छह माह में इसके शुरू हो जाने की संभावना है।
मेडिकल कॉलेज का अब खुद का रसोई घर होगा। इसके शुरू होने पर 500 मरीजों को भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जा सकेगा। अभी आउटसोर्सिंग से मरीजों के भोजन और नाश्ता की व्यवस्था की गई है। ठेकेदार भोजन बनवाकर मरीजों को उपलब्ध कराते हैं।
अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने माॅडर्न किचेन की कार्ययोजना बनाई है। यह एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भवन तैयार हो गया है। अत्याधुनिक उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। यहां साफ-सफाई सहित अन्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके शुरू होने से मरीजों को समय पर भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने में आसानी होगी। माॅडर्न किचेन तैयार हो जाने के बाद इसके संचालक की जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग कंपनी को दी जाएगी।
विज्ञापन
माॅनीटरिंग के लिए बनेंगे नोडल
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के माॅडर्न किचेन की मानीटरिंग के लिए कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। ये किचेन की सफाई, भोजना, नाश्ता की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे। समय-समय पर जांच भी की जाएगी।
माॅडर्न किचेन में होंगे उपकरण
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के माॅडर्न किचेन में इलेक्टि्रक भट्ठियां होंगी। किचेन में मिल्क, टी बॉयलर, माइक्रोवेव ओवन, पिकअप काउंटर विथ ओवर सेल, वर्क टेबल फाॅर स्पॉट ऑफ टू बर्नर, टू बर्नर कुकिंग रेंज, एक्जास्ट फूड, जूसर, कंवचेयर टोस्टर, जूसर स्टेशन, इडली स्टीमन, अंडर काउंटर रेफ्रिजरेटर, फोर डोर रेफ्रिजरेटर, डोसा प्लेट, लो-हाई टेबल, सपोर्टिंग लो-हाई बर्नर, बल्क कूकर, वेट ग्राइंडर, किंडलिंग मशीन, पोटैटो पिलर, मैनुअल सब्जी कटिंग के लिए चोपिंग बोर्ड, सब्जी काटने की मशीन, चपाती कलेक्शन, रोलिंग टेबल, ट्रे कैरियर ट्राॅली, स्टोरेट रैक, मसाला ट्राॅली सहित करीब 65 उपकरण लगाए जाएंगे।
कोट
मेडिकल कॉलेज का अपना माॅडर्न किचेन होगा। यह अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा। इसमें भोजन और नाश्ता तैयार कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी माॅनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। किचेन जल्द तैयार हो जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
फोटो