{"_id":"6650f9041eb0c188c5023ec9","slug":"mmmut-vice-chancelor-hounered-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-126450-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एमएमएमयूटी के कुलपति कन्हैया सिंह शोध सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एमएमएमयूटी के कुलपति कन्हैया सिंह शोध सम्मान से सम्मानित
Sat, 25 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एमएमएमयूटी के कूलपति फ्रोफेसर जेपी सै
..फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कन्हैया सिंह शोध सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
मौके पर आयोजित पिता: परिवार व समाज विषयक गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि पिता ओर पुत्र का संबंध एक वृक्ष व बीज की तरह है। पिता के अभाव में पुत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। पुत्र की विशेषता पिता के गुणों को साकार कर उसे यशस्वी करना है। पिता दायित्व का पर्याय है। मुख्य वक्ता प्रो. चितरंजन मिश्र ने कहा कि पिता जीवन संग्राम का एक अथक योद्धा होता है। वह अपराजेय होता है। वह बच्चों को अनुशासन में रखकर हमेशा समय से चलने के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट वक्ता शिवालिका सिंह ने कहा कि पिता परिवार का मूलाधार होता है। विशिष्ट वक्ता अमर कुशवाहा ने कहा कि पिता से परिवार एवं परिवार से समाज का निर्माण होता है। प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने कहा कि हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है। इस दौरान शिवा सिंह, शिवेश सिंह, अंशिका, स्मृति, सब्वानो, सविता, दिव्या, अन्नू आदि मौजूद रहीं।