फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLC distributed Ayushman cards in health fair

Deoria News: आरोग्य मेले में एमएलसी ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड

Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
MLC distributed Ayushman cards in health fair
रुद्रपुर। आयुष्मान भव योजना के तहत सीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी रतनपाल सिंह ने 10 लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड वितरित किए। आरोग्य मेले का एमएलसी ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी के जन्मदिन तक चलने वाले सेवा पखवारें में गरीबों और मजलूमों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इस दौरान रुद्रपुर ब्लाक में करीब एक लाख लोगों को पांच लाख तक की मुफ्त दवा सुविधा दी जाएगी। आयुष्मान कार्ड धारकों को पांच लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा भारत सरकार दे रही है। यह योजना गरीबों के लिए असाध्य रोगों से बचाने का जरिया बन रही है। अखिल भारतीय स्तर पर चलाई जा रही यह योजना गरीबों और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। कहा कि रुद्रपुर में 53 हजार लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी हो गया है। यहां एक लाख लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोदी सरकार देश के लोगों के सेहत को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने में लगी है। इस अवसर पर नमामि गंगे के जिला संयोजक मोहन उपाध्याय, भाजपा के जिलामंत्री महेश मणि, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, आईटी प्रमुख उत्कर्ष रावत, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed