फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mla visited district hospital

विधायक ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, मिली खामियां

Wed, 09 Dec 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
mla visited district hospital
विधायक ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, मिली खामियां
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने बुधवार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पानी वाली दाल मिलने पर सीएमएस से नाराजगी जताई। अस्पताल के सभी वार्डों के लिए ऐरो बोर्ड, चिकित्सकों का टाइमटेबल बोर्ड और गेट पर सैनिटाइजर मशीन लगाने को कहा।

सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी बुधवार की सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक-एक डॉक्टर कक्ष को देखा और सबकी उपस्थिति की जानकारी लेते रहे। सदर विधायक ने नेत्र, हड्डी, प्राइवेट वार्ड, आईसीयू, एक्सरे व सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर विधायक मरीजो से अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी लेते रहे। वार्ड में भ्रमण के दौरान विधायक की नजर मरीजों को दिए जा रहे खाने पर पड़ी। उसमें पाया कि मरीजों को पानी वाली दाल दी जा रही है। इसको सदर विधायक ने सीएमएस से नाराजगी जताई और तत्काल मरीजों को अच्छा खाना उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि जब सरकार अच्छा व्यवस्था देने की बात कर रही है तो फिर ये गड़बड़ी क्यों? इस पर सीएमएस के जवाब न देने पर सदर विधायक ने कहा कि आगे से अगर ऐसी गड़बड़ी मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। गलत कार्य करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। निरीक्षण करने के बाद विधायक ने सीएमएस को सबसे पहले हर वार्र्ड के सामने सैनिटाइजर मशीन लगाने को कहा। साथ ही चिकित्सालय के मेन गेट पर वार्ड का बोर्ड लगवाने को कहा। मेन गेट पर ही एक बोर्ड लगा किस तारीख में कौन सा डॉक्टर बैठता है और किस कमरे में बैठता है। इसको भी अंकित किया जाए ताकि गांवों से आने वाले मरीज बेवजह परेशान न हों। इस दौरान सीएमएस वर्मा, डा. एचके मिश्रा, पीएन कन्नौजिया, डा. आरके श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अजय उपाध्याय, मुन्ना राय, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, संजय पांडेय, विजय पटेल, उमेश मिश्रा, बकलराम यादव, सुनील सिंह, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed