फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLA inspected SMI godown

विधायक ने एसएमआई गोदाम का किया निरीक्षण

Tue, 15 Dec 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected SMI godown
बरहज एसएमआई गोदाम पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों के साथ जांच करते विधायक - फोटो : DEORIA
विधायक ने एसएमआई गोदाम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- अधिकांश बोरे में पांच से 15 किलोग्राम कम मिला खाद्यान्न, दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश
- एसडीएम व डिप्टी आरएमओ ने स्टॉक रजिस्टर से खाद्यान्नों देर शाम तक कराया मिलान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील बाईपास स्थित एसएमआई गोदाम का मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने निरीक्षण किया। गोदाम में रखे अधिकांश बोरों के तौल में पांच से 15 किलोग्राम खाद्यान्न कम मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। मौके पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह और डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव भी पहुंच गए। विधायक ने दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे विधायक अचानक एसएमआई गोदाम पहुंच गए, जहां एसएमआई संजय पांडेय मौजूद नहीं थे। मौके पर निजी सहायक संजय और अभय यादव धौला पंडित गांव के लिए कोटेदार सुभाष पांडेय का खाद्यान्न लोड करा रहे थे। गोदाम पर विधायक के पहुंचने की जानकारी होने पर एसडीएम, आपूर्ति निरीक्षक युगल किशोर, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद एसएमआई भी आ गए। विधायक के पूछने पर मौके से स्टॉक रजिस्टर न होना बताया गया। विधायक ने लोड हो रही गाड़ी से बोरा उतरवा कर तौल कराया, जिसमें पांच से 15 किग्रा खाद्यान्न कम मिला। कोटेदार ने राशन न होने तथा पात्र गृहस्थी का चावल 14 क्विंटल 92 किग्रा बाद में दिए जाने की बात बताई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आम जनमानस के साथ योजनाओं का लाभ मुहैया कराने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक की मौजूदगी में चली जांच में कर्मी हलकान रहे। एसडीएम की देखरेख में देर शाम तक बोरों का तौल कराया गया। अधिकांश बोरे 49 से 51 किग्रा तक पाए गए। डिप्टी आरएमओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में बोरों की तौल और स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजन सिंह, कृष्णमोहन पाठक, केपी सिंह, विपुल दुबे, विनय तिवारी, अनुपम, मोहन सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed