फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLA efforts have gone in drain

विधायक क ी मेहनत पर पानी फिरा

Mon, 02 Nov 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 विधायक गजाला लारी ने अपने समर्थक अजय उर्फ पिंटू चौधरी की जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। इसके बावजूद पिंटू चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। 

इसकी चर्चा विभिन्न पार्टी नेताओं और आम लोगों में जोरोें पर है। जबकि दलों के नेता या विधायक खुलकर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नहीं किए थे। वहीं अरुण यादव ने अरविंद मिश्र बाबा को 1971 मतों से हराकर जीत दर्ज की। 

 सलेमपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 39 से अजय उर्फ पिंटू चौधरी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार थे। इसके अलावा अरविन्द मिश्र बाबा, अरुण यादव, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष नसीम अहमद, इजहार अहमद, डा. अब्दुलहक अंसारी, इसरार अहमद डंपी, बसपा से नथुनी नीरज, डा. दिलीप मिश्र, भाजपा समर्थित अशोक पांडेय, भाकपा माले समर्थित रामनिवास यादव और आलोक प्रताप यादव उम्मीदवार थे। 

इसमें विधायक गजाला लारी पिंटू चौधरी के लिए कई दिन क्षेत्र में भ्रमण कर वोट के लिए हर जतन किया था। यहां तक कि सपा नेता व उम्मीदवार इजहार अहमद को चुनाव के दो दिन पूर्व पिंटू चौधरी के पक्ष में बैठा दिया था। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हुई थीं।

 इसके बाद भी पिंटू चौधरी की नईया पार नहीं हो सकी। अंत तक अरुण यादव और अरविन्द बाबा के बीच इस वार्ड में कड़ी टक्कर रही। अन्य प्रत्याशी लड़ाई को बहुकोणीय बनाने में सक्षम नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed