{"_id":"612688188ebc3e31c8730c0a","slug":"mla-arrived-in-police-station-at-complaint-of-bribe-deoria-news-gkp406748614","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने और फरियाद न सुनने की शिकायत पर थाने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने और फरियाद न सुनने की शिकायत पर थाने पहुंचे विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने और फरियाद न सुनने की शिकायत पर थाने पहुंचे विधायक
बरहज। पीड़ितों से रिश्वत लिए जाने और फरियाद न सुने जाने की शिकायत पर बरहज विधायक सुरेश तिवारी थाने पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करने की भी बात कही। एक पीड़ित ने पुलिस पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने का भी आरोप लगाया।
बुधवार को करीब 10 बजे क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। विधायक को देख सभी अपनी जगह मुस्तैद हो गए। उन्होंने कुछ पुलिसर्मियों का नाम लेकर पूछताछ करने लगे। बताया जा रहा है कि विधायक का तेवर देख मौके से कुछ पुलिसकर्मी खिसक लिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी और सरकार की बदनामी होने पर कत्तई बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि किसी ने विधायक को न्याय दिलाने के नाम पर रिश्वत और किसी के इशारे पर अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने का शिकायत की थी। जानकारी होने पर सीओ देव आनंद भी पहुंच गए और जानकारी ली। विधायक ने बताया कि थाने की बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। उसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।