फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mission indra dhanush 4.0 begins from 7th march

सघन इंद्रधनुष मिशन 4.0 सात मार्च से : डीएम

Sat, 19 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
mission indra dhanush 4.0 begins from 7th march
सघन इंद्रधनुष मिशन 4.0 सात मार्च से : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। सघन मिशन इंद्र धनुष 4.0 नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। शासन के निर्देश के क्रम में सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत शून्य से दो वर्ष के छूटे हुए बच्चों एवं टीडी टीकों से छूटी हुई गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तरीय संवेदीकरण एवं ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम 19 से 23 फरवरी तक चलाया जाएगा। 28 फरवरी तक माइक्रोप्लान तैयार करके ई कवच पोर्टल पर अपलोड करें। तीन मार्च तक जनपदीय माइक्रोप्लान तैयार करके समीक्षा की जाएगी। चार मार्च को राज्यस्तर पर माइक्रोप्लान जमा कर दिया जाएगा। डीएम ने 20 मार्च से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। कहा कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ड्यूलिस्ट तैयार करें और सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक दें। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. बीपी सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. अंकुर सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धि डॉ. गुलजार त्यागी, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed