फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   missing

छात्र छोटी गंडक नदी में गिरकर लापता

Mon, 25 Oct 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
missing
दोस्तों के साथ खेत की ओर जाते समय हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम खेत की ओर जा रहे एक छात्र का पैर फिसलने से वह गंडक नदी में गिरकर लापता हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों व ग्रामीणों की सहायता से तलाश शुरू कराई। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मसरूफ अली मजदूरी का काम करते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र शहबाज अली गांव के ही विद्यालय में पढ़ता है। सोमवार शाम छुट्टी होने के बाद वह घर आया और दोस्तों के साथ छोटी गंडक नदी के बंधे से होकर खेत की ओर जाने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी में गिरकर लापता हो गया। यह देख साथियों ने शोर मचाया। छात्रों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जावेद अली ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार को यह जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दरोगा पिंटू यादव, हेड कांस्टेबल शमशुलैन खान ने ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश शुरू की। लेकिन देर शाम तक नदी में छात्र का पता नहीं चल सका। जानकारी मिलते ही पिता मशरूफ, मां रुकसाना खातून, भाई शान अली और बहन सना खातून दहाड़े मार कर रोने लगे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि छात्र के लापता होने की जानकारी मिली है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed