{"_id":"5f53d3b18ebc3e338d147d66","slug":"missed-in-morning-found-at-noon-deoria-news-gkp364431780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक लखनऊ में सुबह लापता, दोपहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक लखनऊ में सुबह लापता, दोपहर में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक लखनऊ में सुबह लापता, दोपहर में मिला
बरहज। पूर्वी पटेल नगर निवासी शिवम 12 शनिवार की सुबह लखनऊ के चारबाग स्थित अपने बुआ के घर से लापता हो गया। दोपहर में वह तेलियाबाग चौकी के पास रोता हुआ मिला। वहां की पुलिस ने आधार कार्ड से पूरी जानकारी लेकर एसओ बरहज को सूचना दी। बच्चे के मिलने की जानकारी परिवार वालों को हुई तो खुुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार वाले उसे लेने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
पप्पू का बेटा शिवम 10 दिन पहले लखनऊ के चार बाग में बुआ के घर गया था। शनिवार को वह घर से अचानक गायब हो गया। खोजबीन के बाद सभी लोग परेशान हो गए। सभी रिश्तेदारों को भी सूचना दी गई। दोपहर में वह लखनऊ के तेलियाबाग पुलिस चौकी के पास रो रहा था। चौकी पुलिस ने उससे पूछताछ कर जानकारी ली। उसके पास मिले आधार कार्ड से सब कुछ तस्दीक हो रहा था। वहां के चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बरहज इंस्पेक्टर अनिल पांडेय को फोन कर शिवम के मिलने की सूचना दी। शिवम के मिलने की सूचना पर मां उमरावती देवी और पिता पप्पू के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे अपने बेटे को लेने लखनऊ रवाना हो गए। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि बालक लखनऊ में किसी रिश्तेदार के वहां गया था। वहां से गायब हो गया। तेलियाबाग चौकी पुलिस के पास वह सही-सलामत है।