फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Minor escapes from government children's home by jumping over wall

Deoria News: राजकीय बाल गृह से नाबालिग दीवार कूद कर फरार

Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Minor escapes from government children's home by jumping over wall
देवरिया। शहर के राजकीय बाल गृह से एक किशोर पीछे की दीवार कूद कर फरार हो गया। शाम को गिनती के समय जानकारी होने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। इस पर अधीक्षक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद फिर से उसे बाल सदन को पुलिस ने सौंप दिया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी किशोर दो माह पहले लखनऊ से देवरिया राजकीय बाल गृह शिफ्ट किया गया था। अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार को किशोर पीछे की दीवार कूद कर फरार हो गया। जब देर शाम गिनती की गई तो उसका पता नहीं चला। सुबह भी उसकी तलाश की गई, लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। उन्होंने गायब बालक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि बालक भाग गया था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि गायब बालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। करीब आठ घंटे बाद उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद फिर से उसे बाल सदन को पुलिस ने सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed