फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minister taken meeting

गोल्डन कार्ड की खराब प्रगति पर नाराज हुईं मंत्री

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
minister taken meeting
गौरी बाजार हाट शाखा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करती राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी।संवाद - फोटो : DEORIA
गोल्डन कार्ड की खराब प्रगति पर नाराज हुईं मंत्री
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा-सड़क खोदकर न छोड़ें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शनिवार को गांधी सभागार में विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के लिए सड़कों को खोदकर न छोड़ें, क्योंकि इससे लोगों को काफी दिक्क्त होती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा कि अफसर अपने दायित्वों का निर्वहन कागज में नहीं हकीकत में करें।
उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उसे गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाए। इसमें शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्र व्यक्तियों को मिले। आयुष्मान गोल्डन कार्ड से जनप्रतिनिधियों को जोड़ें, ताकि लोग प्रेरित हों। इस पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाए। गांव में मुनादी व प्रचार-प्रसार कराने पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड बनाए जाने में पात्रता का पूरी तरह से पालन हो, इस पर विशेष रुप से डीएसओ ध्यान दें कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे। गेहूं क्रय केंद्रों गेहूं बेचे व उत्पादन का लाभ उठाएं। गेहूं क्रय केंद्र पर ही विक्रय किए जाने से उपज का एकमुश्त का लाभ उन्हें मिलेगा। सामुदायिक शौचालय व्यक्तिगत शौचालय के उपयोग बल दे। साफ-सफाई कार्यों पर विशेष ध्यान दें। विद्युत आपूर्ति मांग के हिसाब से किया जाना चाहिए। इसके बाद राज्यमंत्री ने 10 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन तथा दिव्यांगजनों में ट्राईसाइकिल वितरित की। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, पीडी संजय पांडेय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, मृत्युंजय चतुर्वेदी, डीडीओ श्रवण कुमार राय, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीएसओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास परियोजनाएं समय से पूूरा करने के निर्देश
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने विभिन्न कार्य परियोजनाओं तथा ट्रांजिट हॉस्टल तथा सोनूघाट से महुआनी मार्ग निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य परियोजनाओं की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्य परियोजनाओं को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस लाइंस स्थित निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्यों के बारे जानकारी लेते हुए समय से कार्य पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद महुआनी-सोनूघाट निर्माण का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कमल किशोर ने मंत्री को बताया कि बाईपास के रूप में जन सुविधाओं के लिए मार्ग उपयोगी है। इससे नगर में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में काफी सुविधा होगी। इसके बाद मंत्री ने गौरी बाजार स्थित गौशाला, गेहूं क्रय केंद्र, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम सभा असनहर में देर शाम आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुईं। चरियांव बुजुर्ग के किसान आशुतोष एवं बागापार गांव के किसान उमेश चंद्र ने गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आ रहीं दिक्कतों के बारे में बताया। जिसे दूर करने का आश्वासन दिया।

समाधान दिवस पर सुनीं फरियाद
देवरिया। सदर तहसील में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान कहा कि अधिकारी आमजन के समस्याओं के निस्तारण में पूरी तरह से संवेदनशील हों और आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं का समाधान अनिवार्य रूप से करें। शासन व प्रशासन मिलकर जनसमस्याओं का निराकरण करें। किसी भी दबाव में आकर कोई अधिकारी कार्य न करें, बल्कि निष्पक्ष सही व जनता को राहत देने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed