फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minister of agriculture gave cow

कृषि मंत्री ने कुपोषित बच्ची के परिवार को दी गाय

Sat, 12 Sep 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
minister of agriculture gave cow
कृषि मंत्री ने कुपोषित बच्ची के परिवार को दी गाय
विज्ञापन

देवरिया। जिले में चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत शनिवार को पथरदेवा के भेलीपट्टी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अति कुपोषित बच्ची रोहिणी के माता-पिता को गाय दी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से पुष्टाहार उपलब्ध कराया गया।
कृषि मंत्री ने झुग्गी-झोपड़ियों के लाभार्थियों में पुष्टाहार वितरण कर पोषण का महत्व बताया। लाभार्थी अखिलेश के दरवाजे पर सहजन का पौधा लगाकर पोषण वाटिका की स्थापना की। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि 7 से 30 सितंबर के बीच पोषण मिशन के अंतर्गत प्रत्येक दिन कोविड-19 का पालन करते हुए गांवों में निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों की पहचान, स्तनपान के लिए जागरूकता, पोषण वाटिका की स्थापना, गृह भ्रमण कर स्वच्छता व पोषण महत्व को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएम के प्रयास से पशु चिकित्सा विभाग की ओर से अधिक से अधिक बच्चों को नि:शुल्क दुधारू गाय उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास साठे ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिदिन 30 रुपये की दर से प्रति माह 900 रुपये गाय के पालन पोषण के लिए लाभार्थियों को दिया जाएगा। इसके दूध से बच्चों का कुपोषण दूर होगा। कृषि मंत्री ने महिलाओं को एक-एक सहजन का पौधा देकर इसके महत्व को बताया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा दुबे, प्रधान भगवान दत्त कुशवाहा, मुरारी मोहन शाही, मोहन गुप्ता, शमशाद अहमद, ध्रुवनाथ पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल महुआबारी के चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने पोषण के महत्व को बताया। भागलपुर की सुपरवाइजर अर्चना सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र सतरावं पर पोषण माह के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सरोज देवी, मालती देवी, हरिचंद्र यादव, सुनीता देवी, मीरा, माया, रीता, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed