{"_id":"648dff40b1eacf51db032f24","slug":"mining-department-seized-four-trucks-carrying-morang-coming-from-bihar-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार की तरफ से आ रही मोरंग लदे चार ट्रकों को खनन विभाग ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार की तरफ से आ रही मोरंग लदे चार ट्रकों को खनन विभाग ने किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम को देख रास्ता बदलकर भाग रहा चालक ट्रक लेकर पलटा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बिहार की तरफ से मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते यूपी आ रहे ओवर लोड मोरंग लदे चार ट्रकों को खनन विभाग ने छाप मारकर सीज कर दिया। यह देख पीछे से आ रहे अन्य ट्रकों को चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भागने लगा। जिसमें एक ट्रक चटिया गांव के रास्ते में पलट गया। संयोग ठीक रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं चालक मौके से चकमा देकर भाग निकला। उधर खनन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड मोरंग लेकर यूपी आने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बिहार से मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते प्रतिदिन सौ से अधिक मोरंग लदा ट्रक चालक लेकर आते हैं। दलालों के संपर्क से लार, भागलपुर, बरहज, भाटपाररानी, देवरिया शहर सहित अलग-अलग स्थानों पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर बेचते हैं। वहीं बिहार तरफ से मोरंग आने से राजस्व को प्रतिदिन लाखों की चपत लगती है। साथ ही ओवर लोड ट्रक होने से सड़क टूट रही हैं। इसके मद्देनजर शनिवार को खनन विभाग के अधिकारी व एआरटीओ चटिया गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर पहुंचे। इसी बीच बारह से अधिक मोरंग लदे ओवर लोड ट्रकें आते दिखें। सक्रिय हुई टीम ने चार को पकड़ लिया। यह देख अन्य चालक चटिया, खेमादेई, पटना गांव की तरफ भागने लगे। इस दौरान एक ट्रक चटिया गांव के रास्ते में पलट गई। उधर पकड़े गए चार ट्रकों को अधिकारियों ने सीज कर दिया। संयुक्त छापेमारी अभियान से अवैध मोरंग का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि चार ओवर लोड ट्रकों को सीज किया गया है। यह अभियान चलता रहेगा।
बाल-बाल बचे कई राहगीर
खनन विभाग ने छापा मार के दौरान चार ट्रक पकड़ लिए। जिससे अन्य चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से ओवर लोड ट्रकों को तेज रफ्तार से चालक लेकर भागने लगे। इस दौरान कई ट्रक अनियंत्रित हो गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बच गए। वहीं चटिया के रास्ते में पलटे ट्रक से भी एक शख्स बाल बाल-बच गए।
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों के सड़क पर खड़ी होने से होती है परेशानी
बिहार के तरफ से लाकर मोरंग लदी ओवर लोड ट्रकों को उकीना गांव के सामने रामजानकी मार्ग बालू के अवैध कारोबारी खड़ी कर देते हैं। यहीं से रेट तय होने के बाद ट्रकों को भेजतें हैं। जिससे हर घंटे जाम लगता है। वहीं जहां ओवर लोड ट्रकें खडे़ होते हैं। वहां की सड़कें टूट चुकी हैं। रास्ते से गुजरने के दौरान वाहन चालकों का प्रतिदिन साइड देने को लेकर किचकिच होती है।
पुलिस कहती है हमें रोकने का नहीं है अधिकार
बिहार के तरफ से ओवरलोड ट्रक प्रतिदिन मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते प्रवेश करता है। यहां तैनात पुलिसकर्मी कहते हैं कि हमें ओवरलोड मोरंग लदी ट्रकों को रोकने का अधिकार नहीं है।