फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Middle-aged man dies in fight, accused of murder

Deoria News: मारपीट में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 16 Nov 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies in fight, accused of murder
लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में दावत खाने के दौरान मारपीट हो गई। इसमें अधेड़ की मौत हो गई। खबर मिलते ही भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव में तीन घंटे तक पुलिस जमी रही। अधेड़ के सिर, अंगुलियों पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना का कारण बच्चों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।
लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी जैनुद्दीन (50) पुत्र रज्जाक गांव में ही एक व्यक्ति के घर दावत खाने गए थे। इसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बात बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान चोट लगने से जैनुद्दीन की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी लार लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इधर परिजनों ने जैनुद्दीन की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र शोएब का आरोप है कि लाठी, डंडे से उसके पिता की पिटाई की गई, जिससे सिर व अंगुलियों पर चोट के निशान हैं। मृतक के दो बेटे अफजाल अंसारी, शोएब अंसारी और तीन बेटी है, जिसमें दो बेटी सैनिला, शहनाज अभी अविवाहित है जबकि एक बेटी नगमा की शादी हो चुकी है। लार थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed