फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   micro observer training for election

माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका समझाई, प्रेक्षक को देना होगा मतदान से संबंधित फीड बैक

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
micro observer training for election
माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका समझाई, प्रेक्षक को देना होगा मतदान से संबंधित फीड बैक
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल व सही ढंग से कराने के लिए शनिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण हुआ। सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में चार पालियों में हुए प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर्स को उनकी भूमिका समझाई गई। अनुपस्थित माइक्रो आब्जर्वर्स को रविवार को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए। इसमें विफल होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
माइक्रो आब्जर्वर्स को बताया गया कि वे पोलिंग पार्टी के सदस्य नहीं हैं। उन्हें मतदान से संबंधित फीड बैक प्रेक्षक को देना होता है। विधानसभा चुनाव में मतदान का समय प्रात: सात से शाम छह बजे तक तथा मॉकपोल का समय डेढ़ घंटे पहले निर्धारित किया गया है। प्रात: 5:30 बजे मॉकपोल प्रारंभ किया जाना है। यदि उस समय तक दो मतदान अभिकर्ता मौजूद न हों, तो अधिकतम 15 मिनट इंतजार करने के बाद 5:45 बजे मॉकपोल शुरू कर दें। मतदान के लिए बीएलओ की ओर से दी गई मतदाता पर्ची के साथ कोई एक आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। एएसडी, दिव्यांग, सीएसवी मतदाता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता रजिस्टर (17ए), प्रारूप (17ग) के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर निशेष कुमार गुप्ता ने एनेक्जर एल (माइक्रो आब्जर्वर फीडबैक रिपोर्ट) के 39 बिंदुओं को भरने के बार में बताया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अनुपस्थित माइक्रो आब्जर्वर को एक मौका दिया गया है। उनका प्रशिक्षण रविवार को सुबह 11 बजे से विकास भवन सभागार में होगा। इसके बाद कोई माइक्रो आब्जर्वर बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दायित्वों के निर्वहन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान परियोजना निदेशक संजय पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, उपायुक्त स्वत: रोजगार विजय कुमार राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता, मास्टर ट्रेनर राघवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार मल्ल, अभिषेक मिश्रा, सुधांशु शर्मा, राधाकृष्ण शाही, नीरज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed