{"_id":"610c27658ebc3ec24470891e","slug":"meyhem-in-veerpur-on-death-in-accident-deoria-news-gkp4045474149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सड़क हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सड़क हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में सड़क हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम
वीरपुर मिश्र। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रारिबड़ी निवासी सोनू गोंड़ (30) की नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे गांव में मातम है। परिजनों की चीख पुकार से हर कोई दहल जा रहा है।
सोनू के परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। जो नोएडा के एक कंपनी में एसी मैकेनिक का कार्य करता था। इसी कार्य से वह शाहजहांपुर आया था, जहां कार्य पूरा करने के बाद वह बाइक से ही वापस नोएडा जा रहा था। बुधवार को नेशनल हाईवे पर अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने सोनू के बाइक में ठोकर मार दी। जिससे सोनू गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर दुर्घटना स्थल पर पहुंची डिडौली कोतवाली पुलिस ने सोनू के पास से मिले आधार कार्ड और कंपनी के परिचय पत्र में लिखे पते पर फोन किया, मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया और चीख पुकार शुरू हो गया। सोनू के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। खबर सुनकर बदहवाशी में घर के लिए चल पड़े। छोटा भाई सुनील जो विदेश मे रहता है, उसका रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पत्नी सुनीता एवं दो बेटे अंकित 8 वर्ष और आयुष 5 वर्ष को लेकर सोनू दिल्ली में ही रहता था। पोस्टमार्टम के बाद पति का शव लेकर बृहस्पतिवार को घर आई। उसकी हालत देखकर पत्थर दिल भी रोने को मजबूर था। दोनो बेटे यह सब देखकर उदास बैठे थे। युवक की विद्यावती देवी और बड़ी बहन का रोकर बुरा हाल था। रामनाथ के दरवाजे पर भीड़ लगी थी और सबकी आंखें नम थी।