{"_id":"62c090278e9e3342593f659f","slug":"merritorious-of-up-board-awarded-salempur-news-gkp4424169139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए हाईस्कूल व इंटर के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए हाईस्कूल व इंटर के मेधावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मानित किए गए हाईस्कूल व इंटर के मेधावी
लार। नगर के छपरा मोड़ स्थित संस्थान की ओर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के ईओ राजननाथ तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। इसके लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। यह परिणाम बता रहा है कि आप लोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। भविष्य में भी यह परिश्रम निरंतर जारी रखनी होगी। तभी बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल होगा। कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम मिला कर चल रही हैं। साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। निरंतर प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएगा। लक्ष्य हासिल करने के लिए ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक निरंतर अध्ययन करें। संस्था के डायरेक्टर संदीप यादव ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा रही हैं। जरूरत है उन्हें मंच देने की। छात्रा खुशी द्विवेदी, चंद्रलेखा, प्रीति गुप्ता, वीरू यादव, अंशु गोंड, आंचल द्विवेदी, मनीषा पांडेय, चंदन यादव, खुशी पाल, ऋचा द्विवेदी, प्रियंका, अभिलाष, रिया, अमृता, दीपक, लखन सिंह को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक धनंजय पांडेय, दिग्विजय, मनीष, अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।