{"_id":"613e43bb8ebc3e83b54131e4","slug":"memorandom-given-to-congress-spokes-person-akhilesh-pratap-singh-deoria-news-gkp4089192160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को सौंपा पत्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदेशकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को सौंपा पत्रक
रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को अनुदेशकों ने रविवार को पत्रक सौंपा। उन्होंने कांग्रेस से आगामी विधान सभा चुनाव में अनुदेशकों का मुद्दा उठाने और उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की।
अनुदेशकों ने कहा कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद भी यूपी में अनुदेशकों का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा। महंगाई के दौर में सात हजार रुपये मानदेय में अनुदेशक अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे है। भाजपा सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के बजाय 14 सौ रुपये प्रतिमाह कम भी कर दिया है। कई बार यूपी और केंद्र सरकार से मांग करने के बाद भी कोई अनुदेशकों के हित में नहीं सोच रहा। उन्होंने कहा कि अनुदेशक हित के मुद्दे को यूपी में कांग्रेस जोर शोर से उठाए और यूपी सरकार पर अनुदेेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए दबाव बनाए। पत्रक देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार भाटिया, धर्मेंद्र प्रताप नारायण सिंह, अमरेश कुमार, शिवाजी यादव, नौशाद अली, मिथिलेश कुमारी, सुनीता रावत, प्रमोद कुमार सिंह, रामजनक यादव, बीबीएन सिंह, गीता मझवार, प्रवीण पांडेय, धर्मेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।