{"_id":"69123f318fc88190fd08854f","slug":"mehrauna-defeated-ahirauli-baghel-in-a-thrilling-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167559-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोमांचक मुकाबले में मेहरौना ने अहिरौली बघेल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोमांचक मुकाबले में मेहरौना ने अहिरौली बघेल को हराया
Tue, 11 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के भरहेचौरा गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार की रात दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुकाबले में मेहरौना की टीम ने अहिरौली बघेल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सिवान और मेहरौना के बीच खेला जाएगा। देर रात तक चली कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
भटनी के भरहेचौरा कुर्मी टोला में श्री बाल कमेटी की ओर से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार की रात मेहरौना और अहिरौली बघेल के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और स्कोर लगभग बराबर का रहा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने पर मेहरौना की टीम की ओर से रेड करने गए अभिषेक ने पांच प्वाइंट का बढ़त दिलाकर टीम को विजयी बनाया।
बेहतरीन खेल के प्रदर्शन पर अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिवान और मेहरौना के बीच खेला जाएगा। मैच में रेफरी की भूमिका आशीष, पुरुषोत्तम, प्रिंस व रजनीश ने निभाई। इस दौरान आशुतोष पटेल, शिवम कुमार, संतोष कुमार, अविनाश पटेल, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।