फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mega vaccination camp on friday at 357 centres

357 केंद्रों पर मेगा वैक्सीनेशन कैंप आज, 76 हजार लोगों को लगेगा टीका

Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
mega vaccination camp on friday at 357 centres
357 केंद्रों पर मेगा वैक्सीनेशन कैंप आज, 76 हजार लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इसमें 76 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिले में 357 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है वहीं नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
सरकार का टीकाकरण पर जोर है। इसके तहत शुक्रवार को आयोजित होने वाले कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी कर ली गई है। सलेमपुर, बनकटा क्षेत्र में 25-25, भाटपाररानी में 27, भटनी में 22, लार में 18, महेन व बरहज में 28, रुद्रपुर में 19, भलुअनी में 20, गौरीबाजार में 23, मझगांवा व पथरदेवा में 17-17, बैतालपुर में 23, रामपुर कारखाना में 16, देसही देवरिया में 29, तरकुलवा में 19 तथा देवरिया अरबन क्षेत्र में 11 स्थानों पर केंद्र बनाया गया है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी कर ली गई। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

शहर में यहां बनाए गए केंद्र
देवरिया। कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप के लिए शहर में ग्यारह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला पुरुष व महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ मंदिर के अलावा अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद, सीसी रोड, रामगुलाम टोला पूर्वी, वार्ड नंबर 15 रामगुलाम टोला स्थित सुभाष विद्यालय, जलकल कांप्लेक्स, होली एंजिल पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6774 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वैक्सीनेेशन को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। केंद्रों पर भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से विदेश जाने वाले लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां लंबी लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को जिले में 50 केंद्रों पर टीका लगाया गया। इन केंद्रों पर युवा 1718, बुजुर्ग 272 तथा 45 वर्ष के ऊपर के 659 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 4125 लोगों द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed