फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mega camp will organise on monday

आज 344 केंद्रों पर लगेगा कैंप, 37500 लोगों को लगेगा कोरोनारोधी टीका

Sun, 03 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
mega camp will organise on monday
आज 344 केंद्रों पर लगेगा कैंप, 37500 लोगों को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप सोमवार को लगेगा। इसमें 344 केंद्रों पर 37500 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। केंद्रों पर ऑन द स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। लोगों को साथ में आधार कार्ड व मोबाइल लेकर जाना होगा। एक अक्तूबर के मेगा कोविड वैक्सीन कैंप में प्रदेश में अव्वल आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं।
सरकार का कोरोनारोधी टीकाकरण पर जोर है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर के पहले अधिकांश लोगों को टीका लगाने में जुटा है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को आयोजित होने वाले मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी की गई। इसे अंतिम रूप देने में रविवार को सीएमओ कार्यालय में प्रतिरक्षण अनुभाग के कर्मचारी देर शाम तक लगे रहे।
विज्ञापन

मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप के मद्देनजर गौरीबाजार क्षेत्र में 27, भाटपाररानी में 26, बनकटा में 25, लार में 24, भटनी में 23, देसही देवरिया में 22, सलेमपुर, भलुअनी क्षेत्र में 21-21, भागलपुर, बैतालपुर, रुद्रपुर में 20-20, रामपुर कारखाना में 19, मझगांवा में 17, महेन में 15, पथरदेवा व तरकुलवा में 11-11 तथा बरहज में दो केंद्र बनाए गए हैं, जबकि देवरिया अरबन में 20 केंद्र होंगे। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन कैंप की तैयारी कर ली गई है। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। केंद्रों पर ऑद द स्पाट पंजीकरण के इंतजाम किए गए हैं। लाभार्थी को टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड व मोबाइल लेकर जाना होगा। पहले से रजिस्ट्रेशन करके पहुंचने पर टीका लगवाने में सहूलित होगी। रजिस्ट्रेशन का समय बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के इन मोहल्लों में बनाए गए हैं केंद्र
देवरिया। मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैँप के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में 20 स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जिला पुरूष व महिला अस्पताल, शहरी पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, सुगर मिल कालोनी में कमलेश्वर सिंह के हाता, भारत गैस एजेंसी भुजौली के समीप राजू सिंह के हाटा, आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर भुजौली, वार्ड नंबर 21 अबूबकर नगर उत्तरी, वार्ड नंबर 19 नई कालोनी उत्तरी में भरत पांडेय के घर, वार्ड नंबर 22 उमानगर स्थित बुद्ध मंदिर, वार्ड नंबर 10 कृष्णा नगर, वार्ड नंबर 13 रामनाथ उत्तरी, अबूबकर नगर दक्षिणी स्थित इकरा पब्लिक स्कूल, वार्ड नंबर 25 रौनियारी टोला विवाह भवन, वार्ड नंबर दो में चौरसिया पान भंडार के पास, वार्ड नंबर 24 में दीनदयाल पार्क न्यू कालोनी, सोमनाथ नगर स्थित सैयदुनिशा मदरसा, ट्यूबवेल कालोनी स्थित कैंट वैली जूनियर हाईस्कूल, वार्ड नंबर दो शिवपुरम कालोनी नई बस्ती शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed