{"_id":"68d58c4e2eea50f3bf0d05cf","slug":"mega-block-travel-difficult-passengers-wandering-in-search-of-trains-deoria-news-c-208-1-deo1009-164076-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक : मुश्किल हुआ सफर, ट्रेन की तलाश में भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक : मुश्किल हुआ सफर, ट्रेन की तलाश में भटक रहे यात्री
Fri, 26 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:43 AM IST
सार
गोरखपुर के पास रेलवे के मेगा ब्लॉक के कारण देवरिया सदर और गोरखपुर के बीच ट्रेनों का संचालन दिन में बंद रहा। यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और अधिकतर ट्रेनों के रूट डायवर्ट या टर्मिनेट किए गए। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन
सदर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर के पास रेलवे के मेगा ब्लॉक ने यात्रियों की सांसत बढ़ा दी है। यात्रियों को रोडवेज बसों या निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। कुछ यात्री आसपास के स्टेशनों से जाकर अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। देवरिया सदर स्टेशन और गोरखपुर के बीच दिन में ट्रेनों का संचालन बंद है।
लंबी दूरी के यात्रियों ने टिकट निरस्त करा लिया है। वहीं कुछ ने यात्रा टाल दी है, पर स्थानीय यात्री स्टेशन पहुंच रहे। स्टेशन पर पता चल रहाहहै कोई ट्रेन नहीं जाएगी।
शाम को इंटरसिटी देवरिया सदर से ही बनकर जाएगी। इसके चलते बनारस रूट पर जाने वाले यात्री दिनभर स्टेशन पर बैठकर इंतजार करते रहे। प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठे विशाल एनसीसी प्रशिक्षण के लिए देवरिया आए थे। वापसी के लिए स्टेशन पहुंचे तो पता चला की ट्रेन नहीं जा रही है। शाम को इंटरसिटी बनारस के लिए जाएगी।
विज्ञापन
इस पर वह अपने साथी अभय कुमार के साथ बैठकर इंतजार करने लगे। दोनों छात्रों ने बताया कि शाम को भटनी जाएंगे। वहां से कोई ट्रेन पकड़कर आगे जाएंगे। तरकुलवा के सैफ खान को अपनी मां का इलाज कराने बनारस जाना था। वह दिन में ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पहुंचे। पता चला कि शाम को इंटरसिटी जाएगी।
गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के चलते लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। इनमें से कुछ ट्रेन छपरा से बलिया के रास्ते जा रहीं हैं। कुछ को भटनी से मऊ होकर चलाया जा रहा है। दादर, मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को देवरिया टर्मिनेट कर इनका रैक आसपास के स्टेशनों पर भेज दिया गया है।
वहीं गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को देवरिया सदर से बनारस के बीच चलाया जा रहा है। कृषक एक्सप्रेस ट्रेन बनारस से लखनऊ के बीच पूर्ववत चल रही है। वहीं वैशाली, आम्रपाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनें भटनी से रूअ बदलकर चलाई जा रही हैं।
प्लेटफार्म रहा सूना ः यात्रियों से भरा रहने वाला देवरिया सदर स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो और तीन बृहस्पतिवार को सूना रहा। इस प्लेटफार्म से अधिकतर ट्रेनें होकर आती-जाती हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर बेंच पर कुछ यात्री बैठे मिले।
यह शाम को बनारस जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले थे। यहीं पर इंटरसिटी की रैक भी खड़ी थी।