{"_id":"6123c3d18ebc3e7a025765b1","slug":"meeting-for-farmer-s-rally-deoria-news-gkp4064969150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में जिले के सैकड़ों किसान होंगे शामिल : साधुशरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में जिले के सैकड़ों किसान होंगे शामिल : साधुशरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली में जिले के सैकड़ों किसान होंगे शामिल : साधुशरण
- नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। जिला किसान सभा की बैठक सोमवार को नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आठ माह से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की अखिल भारतीय रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
साथ ही किसान सभा के सदस्यों को इस की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के संयुक्त मंत्री साधुशरण ने कहा कि जिले से सैकड़ों किसान रैली में शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए पूरे जनपद में अभियान चलाया जाएगा। यह रैली 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव की दशा और दिशा तय करेगी। रैली में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी को गारंटी कानून बनाने, बकाया करोड़ों रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके लिए संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने जनपद के किसानों को मुजफ्फरनगर रैली में शामिल होने की अपील की। इस दौरान नथुनी सिंह, पहवारी कुशवाहा, विजय बहादुर चौरसिया, महेश यादव, परमहंस प्रजापति, राजेश यादव, रामनरेश कुशवाहा, उमाशंकर, नथुनी प्रसाद, रामप्रवेश, खिलाड़ी प्रसाद, राकेश कुमार सहित दर्जनों किसान सभा के सदस्य मौजूद रहे।