फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   meeting

बिना आधार कार्ड के खाद न बांटें सहकारी समितियां : सीडीओ

Fri, 04 Sep 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
- गांधी सभागार में सहकारी समिति के सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में इफको की ओर से सहकारी समिति के सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पॉस मशीन के उपयोग व खाद वितरण की लिमिट के बारे जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सीडीओ शिवशरणप्पा ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों को बिना आधार कार्ड के खाद का वितरण न करें। निर्देश का पालन नहीं करने वाले सचिवों पर कार्रवाई होगी। किसानों के कृषि क्षमता के आधार पर खाद की लिमिट निर्धारित की जा रही है। कृषकों को उतना ही उर्वरक मिलेगा जितने की आवश्यकता होगी। सचिव किसानों के सीधे संपर्क में होते हैं इनकी जिम्मेदारी है कि किसानों को कम लागत व अधिक मुनाफा के लिए मिट्टी की जांच कराकर जिस पोषक तत्व की कमी है उसका प्रयोग कराएं। इससे किसान खुशहाल होंगे और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी अनुकूल रहेगी। मुख्य प्रबंधक कृषि सेवा लखनऊ डॉ. आरके नायक ने टिकाऊ खेती में उर्वरकों का योगदान एवं इफको उर्वरक के विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसलों मेें जिस तत्व की कमी रहेगी वह पोषक तत्व मानव शरीर में भी कम होंगे। इस दौरान उप मुख्य प्रबंधक विपणन डॉ. विनोद कुमार सिंह, संचित सिंह, सुरेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed