{"_id":"6945960edb1dff5e8d051bba","slug":"medical-college-scandal-investigation-inconclusive-even-after-two-and-a-half-months-deoria-news-c-208-1-deo1009-170496-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल काॅलेज कांड : जांच ढाई माह बाद भी बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल काॅलेज कांड : जांच ढाई माह बाद भी बेनतीजा
Fri, 19 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में ढाई महीने पहले हुए इंजीनियर अशोक गावंडे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं रही है। पुलिस तमाम आशंकाओं पर जांच कर रही है, लेकिन किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
छह अक्तूबर को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग की छत पर बनी पानी की टंकी में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी अशोक गावंडे का शव मिला था। इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया था।
शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू की थी।
इस मामले में पुलिस ने लगातार परिसर का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके की गहनता से जांच की। इस मामले में फायर ब्रिगेड से भी मदद ली गई। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से लगातार कई चरणों में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक बार सफाई कर्मचारियों ने और दूसरी बार नर्सिंग स्टॉफ ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मामले में प्राचार्य ने डीएम व एसपी से भी बात की। इधर, पुलिस ने अशोक गावंडे के घरवालों और गोरखपुर में उसके साले से भी पूछताछ की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
ढाई माह बीत जाने के बाद भी इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। इस प्रकरण में पुलिस विभाग के जिम्मेदार भी कुछ बोलने से इन्कार कर रहे हैं।