फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   medical collage,inogration

प्रधानमंत्री मेडिकल कॉलेज का आज करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
medical collage,inogration
चिकित्सा सेवा से जिले के साथ ही अन्य जिलों व बिहार प्रांत के लोग भी होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से आसपास के जनपदों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लाखों लोग चिकित्सा सेवा से लाभान्वित होंगे।
जनपद के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। मेडिकल कालेज का शिलान्यास 26 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया था। नवंबर 2018 में जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर 27.87 एकड़ में मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 20791.32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली। एनएमसी टीम के निरीक्षण के बाद कॉलेज संचालन की अनुमति मिली। अब मेडिकल कालेज में प्रतिवर्ष सौ छात्रों का प्रवेश होगा। नीट की काउंसिलिंग के बाद मेडिकल कालेज में इस वर्ष छात्रों के प्रवेश के साथ पठन-पाठन कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए प्राचार्य ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के क्रियाशील होने से जनपद के अलावा आस-पास के जिलों बलिया, मऊ व कुशीनगर के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के जनपदों के गांवों के लोग भी बेहतर चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे। पहले जिला अस्पताल में सीमित संसाधनों के बीच मरीजों का इलाज किया जा रहा था। कुछ जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी थी। संसाधन के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब चिकित्सकों की कमी नहीं होगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मेडिकल कॉलेज में इनकी हुई तैनाती
मेडिकल कालेज में अब तक 45 चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 21 सीनियर रेजीडेंट और 50 जूनियर रेजीडेंट नियुक्त किए गए हैं।
फूल-मालाओं से सजा मेडिकल कॉलेज
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के लोकार्पण के लिए रविवार को दिनभर तैयारियां होतीं रहीं। कॉलेज व जिला प्रशासन इसे अंतिम रूप देने में जुटा रहा। कालेज को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण के लिए व्यवस्था की गई थी। डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सिद्धार्थनगर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10.30 बजे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। यहां मेडिकल कालेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी में प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा के नेतृत्व में डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. देवप्रिया घोष, डॉ. शालिनी गुप्ता, उमेश मिश्रा, जितेंद्र यादव आदि लगे रहे। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता अवधेश सिंह व उनकी टीम भी डटी रही। सीडीओ रवींद्र कुमार कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखे रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण सेंट्रल लाइब्रेरी में लगे एलईडी पर होगा। यहां अतिथियों और अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दस एमवीपीएस की दो लीज लाइन ली गई है, जिससे नेटवर्क में दिक्कत न हो और प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता करना चाहें तो आसानी से हो सके। मेडिकल कालेज के दोनों गेट से लेकर भवन तक टेंट लगाया गया है और मैट भी बिछाया गया है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा सहित विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के लोकार्पण की तैयारियां पूरी कर ली र्गइं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। यहां कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कालेज के क्रियान्वयन से आस-पास के जनपदों सहित बिहार के लाखों मरीज बेहतर चिकित्सा सेवा से लाभान्वित होंगे।
डॉ. एएम वर्मा
प्राचार्य
मेडिकल कालेज, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed