फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mau won over sivan by 4-1 in footbal match

आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में मऊ ने सिवान को 4-1 से हराया

Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mau won over sivan by 4-1 in footbal match
आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में मऊ ने सिवान को 4-1 से हराया
विज्ञापन

लार। नगर के हाइडिल तिराहा के समीप रमावती धर्मनाथ लारी बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में स्व. धर्मनाथ सिंह लारी 19वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन सिवान व खैराबाद मऊ के बीच मैच खेला गया। खैराबाद मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज कर ली।
खेल की शुरुआत में ही खैराबाद मऊ के खाड़ियों ने एक गोल कर बढ़त बना ली। मैच के 34 वें मिनट में खैराबाद मऊ ने दूसरा गोल कर सिवान की टीम पर दबाव बना दिया। सिवान के खिलाड़ी लगातार संघर्ष करते रहे। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मऊ की टीम 4-0 से बढ़त बनाए हुए थी। काफी मशक्कत के बाद सिवान के खिलाड़ी ने 1 गोल किया। इस प्रकार 4-1 से जीत दर्ज कर खैराबाद मऊ की टीम अगले चक्र में पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मल्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान प्रबंधक संतोष सिंह लारी, अरुण पांडेय, धीरज सिंह, श्यामप्रकाश सिंह, मजहर लारी, पवन सिंह, उग्रसेन सिंह, खड़क बहादुर, सुनील सिंह, भोला भाई, नौशाद, मुकुंदी उस्ताद उपस्थित रहे। रेफरी कमाल अख्तर, अनिल यादव, राजू सिंह अकेला रहे। कमेंट्री यशवंत सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed