फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mathematics questions tested the candidates

Deoria News: गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों का लिया इम्तिहान

Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mathematics questions tested the candidates
राजकीय इंटर कॉलेज से नवोदय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।संवाद
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए सभी ब्लॉकों में आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। जिले के सभी 16 ब्लॉकों में निर्धारित केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई परीक्षा में पंजीकृत 4289 में 3487 उपस्थित एवं 802 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्नों ने उलझाया और इन्हें हल करने में भी समय लगा।

परीक्षा की नोडल एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य निरूपमा सिंह ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जनपद में संपन्न हुई। इसके लिए हर ब्लॉक स्तर पर वहां के परीक्षार्थियों की सुविधानुसार ही एक निर्धारित इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शहर में जीआईसी को सेंटर बनाया गया था। उधर जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि उनके यहां 621 परीक्षार्थियों में 524 उपस्थित एवं 97 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
स्पीकअप
गणित में प्रतिशत वाले सवाल समझ में नहीं आए। हिंदी, तर्कशक्ति व अन्य सवाल हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।
....रोशन यादव
--------
कुल 80 सवाल आए थे। इसमें गणित के सवाल काफी कठिन रहे। हिंदी व तर्कशक्ति पर आधारित प्रश्न आसान लगे।
...ईशान उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed