फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mason found hang

Deoria News: राजमिस्त्री का गमछे से लटका शव मिला

Sat, 25 May 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
mason found hang
शराब पीने को लेकर परिवार में हुआ था विवाद
विज्ञापन


नहर के किनारे स्थित बांस के पेड़ से लटका मिला शव
गौरी बाजार। परिजनों की ओर से शराब पीने से मना करने पर परिवार में हुए विवाद के बाद एक राजमिस्त्री का शव गमछे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर जनपद से सटे थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया नंबर 3 निवासी श्याम सुंदर (53) पुत्र गोल्हई राजगीर मिस्त्री का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह कार्य पूरा कर देर रात नशे की हालत में घर आए। परिजनों ने रोज देर से घर आने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर परिवार में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते देखकर श्यामसुंदर ने स्वयं 112 डाॅयल को सूचना देकर पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पारिवारिक मामला देखकर समझा-बुझाकर शांत कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस के जाने के बाद भी विवाद समाप्त नहीं हुआ और पत्नी रमावती देवी से नशे को लेकर पति से पुन: नोकझोंक होने लगा। देर रात में वह कमरे में गया और सो गया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

खोजबीन शुरू हुई, वह घर से 50 मीटर दूर नहर के किनारे स्थित बांस के पेड़ में गले में गमछे से लटका पाया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतारा जा चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दो पुत्रों में राजकुमार एवं उमाशंकर हैं। उमा शंकर बाहर कमाने गया है। जबकि राजकुमार अपनी मां के साथ घर पर है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed